लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में और उछाल आने का अनुमान है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से दिन में कभी कभी बदली का असर दिखाई दे सकता है लेकिन बारिश होने की सम्भावना नहीं है। पूर्वाचल एवं बुंदेलखंड के इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूतनम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 24.2 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath