उप्र: मोटरसाइकिल की कार से टक्कर, भाइयों की मौत

बनारस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर औराई चीनी मिल गेट के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की मारुति कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, औराई थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी बद्रीनाथ शुक्ला के बेटे राकेश उर्फ सजालाल (45) और राजकुमार(32) औराई चौराहे पर दुकान चलाते थे।

शुक्रवार देर रात दोनों भाई दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर के लिए निकले। औराई चौराहे से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे चीनी मिल गेट के पास मोटरसाइकिल की गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मोटरसाइकिल कार का शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर घुस गई। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक अजय यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493