उप्र : मोटराइकिलों की टक्कर में 3 छात्रों की मौत, 2 घायल

बांदा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव के तिराहे के पास बुधवार को दो मोटराइकिलों की आपस में हुई टक्कर में तीन छात्रों की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक एल.बी.के. पाल ने बताया, “किसान इंटर कॉलेज नौहाई से बोर्ड की परीक्षा देकर वापस लौट रहे छात्रों की दो मोटरसाइकिलें गिरवां थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव के तिराहे के पास आपस में टकरा गईं, जिससे तीन छात्र राहुल, सत्यम और अजय की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो छात्र विकास व एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।”

उन्होंने बताया, “सभी छात्र दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज नरैनी से इंटर मीडिएट की परीक्षा देने गए थे।” एएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493