उप्र : मौसम ने ली करवट, बारिश से तापमान गिरा

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार देर शाम चली तेज आंधी और बारिश के बाद राज्य के मौसम में बदलाव हुआ है। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप निकलने और तेज हवाएं चलने से ठंड लगभग गायब ही हो गई थी लेकिन मंगलवार शाम को हुई बारिश ने पारा नीचे गिरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले दो तीन दिनों में मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार मंगलवार शाम को बारिश होने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। बारिश की वजह से दो तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि दो तीन दिनों बाद मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा।

गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर कुछ दिनों तक ही रहेगा। फिर धूप निकलनी शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, कानपुर का 6.6 डिग्री, इलाहाबाद का 5.8 डिग्री और झांसी का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493