उप्र : मौसम में बदलाव के आसार

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तापमान में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में धुंध छाने और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 24.7 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493