उप्र : यमुना नदी में डूबकर 3 बच्चियों की मौत

बांदा, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में बुधवार दोपहर यमुना नदी में नहा रहीं तीन बच्चियों की डूबकर मौत हो गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया, “बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खेड़ा गांव की तीन बच्चियां किरण, प्रीति और शिखा (सभी 9 से 11 साल) यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में चली गईं और एक-दूसरे को बचाने में तीनों डूब गईं।”

उन्होंने बताया, “मल्लाहों और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए हैं और मरका थाने में मुकदमा दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493