उप्र : यमुना नदी में नहाते समय 3 बच्चों की डूबकर मौत

चित्रकूट, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मऊ थाना के रेड़ी भुसौली गांव में सोमवार को यमुना नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एएसपी ने यह जानकारी मंगलवार को दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया, “रेड़ी भुसौली गांव में रमेश केवट के घर में हो रही शादी में शामिल होने आए तीन बच्चे अनीता (7), जीतू (10) और सोनी उर्फ बन्ने (13) परिजनों की गैर जानकारी में सोमवार को यमुना नदी में नहाने चले गए, जहां गहरे पानी में डूब कर उनकी मौत हो गई है।”

उन्होंने बताया, “मीरा नामक मूक-बधिर लड़की की सूचना पर परिजनों ने तीनों शव पानी से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493