उप्र : युवक की पीट-पीट कर हत्या, चक्का जाम

मृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बांसगांव निवासी दीनदयाल की पुत्री की शनिवार को शादी थी। गांव के ही निवासी 25 वर्षीय मकसूद आलम शनिवार की देर शाम को दीनदयाल के घर चूड़ी पहनाने के लिए गया था। रात में गांव के लोग अटैची चोरी करने के आरोप में मकसूद को पकड़ लिए और लाठी से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल मकसूद की रविवार की भोर में घर पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित एक पक्ष के ग्रामीणों ने मकसूद के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। एसओ के अश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में मृत मकसूद के पिता वशीर की तहरीर पर गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493