पुलिस के मुताबिक, अतरौली थाना क्षेत्र के हरैर्या मार्ग के पास बड़सरा की ओर निकली सड़क के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव पड़ा देख लोगों में दहशत फैल गई। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के जरिए युवक की शिनाख्त लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र के केसरीगंज निवासी दयाशंकर यादव (40) के रूप में की।
थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा का कहना है कि युवक की हत्या दूसरे जगह कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
dharmpath.com dharmpath