उप्र : युवक की हत्या, नहर किनारे मिला शव

कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के आसपास के ग्रामीण शनिवार सुबह जब मवेशी चराने गए तो उन्हें नहर के किनारे एक युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ विजय बहादुर सिंह व कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। युवक का गला मफलर से कसकर हत्या की गई है। शव के पास से कच्ची शराब की एक पैकेट के अलावा और नहीं मिला।

देर शाम पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने भी घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए कोतवाली प्रभारी को हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493