उप्र : युवक के शव में चाकू से वार के 150 निशान मिले

पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। युवक क्षेत्र से बाहर का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, चंदवतपुर के ग्रामीणों ने पुलिस को जुगला बाजार में रमजान अली के खेत के पास सड़क के किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 30 साल के युवक के शव के सिर, गर्दन, चेहरे, सीने और पीठ पर निर्ममता से चाकू से गोदे जाने के निशान मिले।

पुलिस ने बताया कि चाकू से वार किए जाने के 150 निशान मिले हैं।

कोतवाल दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि हत्यारे एक से अधिक हो सकते हैं। युवक का शरीर गठीला है, इसलिए उसे पकड़ कर बुरी तरह मारा गया है। चंदवतपुर और जुगला बाजार के लोग युवक के शरीर पर चाकू के 150 निशान देखकर कांप उठे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493