उप्र : युवती की गला दबाकर हत्या

आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर उनके ही एक रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छानबीन में लगी है।

एसपी (क्राइम) ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि बंथरा के किशनपुर कौड़िया गांव में रहने वाली 19 साल की एक युवती शनिवार की सुबह घर से खुले में शौच के लिए निकली थी। युवती जब काफी समय तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसे तलाशना शुरू किया। कुछ ही देर के बाद लोगों की नजर गांव के बाहर बीबीपुर गांव निवासी रामबाबू चौरसिया के खेत में पड़े युवती के शव पर पड़ी।

युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। शव के पास ही उसकी शलवार मौजूद थी और कुछ दूरी पर चप्पल रखी हुई थी। युवती की शॉल से गला कसकर हत्या कर दी गई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर बंथरा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में युवती के परिवार वालों ने अपने एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बंथरा पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है और छानबीन में जुटी है। पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए युवती के मोबाइल फोन का ब्योरा भी खंगाल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493