युवती सुमनलता उर्फ रेवती की हत्या पिछले साल 29 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पूरे दम से विरोध किए जाने के कारण नाकाम रहा। पकड़े जाने के डर से उन लोगों ने चुवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास व हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में सोमवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद व स्वाट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवाबगंज के बलीपुर निवासी सनोज उर्फ चौकन्ना, अलवेल, अकबर के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath