उप्र : युवा कांग्रेस ने मोदी का पुतला फूंका

GB NAGAR-02दिल्ली-युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्व जनता से लुभावने वादे कर अच्छे दिन लाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन सरकार बनने के बाद आम जनता के हित में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रधानमंत्री के नित नई जुमलेबाजी से जनता ऊब चुकी है।”

नोएडा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा, “केंद्र-राज्य सरकार के बीच की जुगलबंदी को सब पहचान चुके हैं। अब जनता इन सपा व भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।”

जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एमएल वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महंगाई से कराह रही जनता मोदी को आईना दिखाएगी।

प्रदर्शन में फिरोज शाह, कालू अजय प्रधान, शकवत मालिक, रिंकू पहलवान भी शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493