उप्र : योगी की बैठक में आए मंत्री की गाड़ी गायब!

इस घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पता चला कि मंत्री की कार ‘नो पार्किं ग जोन’ में खड़ी थी, जिसे उठवाकर पार्किं ग में खड़ी कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री योगी जब विकास भवन में समीक्षा बैठक कर रहे थे, उसी दौरान प्रदेश सरकार के एक मंत्री यूपी 32 बीजी 6371 नंबर वाली कार से पहुंचे। पार्किं ग की जगह देखे बगैर उन्होंने कार सर्किट हाउस परिसर में खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वह कार गायब हो गई। मंत्री को जब पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मंत्री की गाड़ी चोरी होने की खबर से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में इसकी सूचना वायरलेस पर जारी की गई। बाद में यातायात प्रभारी ने सूचना दी कि मंत्री की कार सर्किट हाउस के नजदीक नो पर्किं ग जोन में खड़ी थी, जिसमें न चालक था और न ही कोई बत्ती लगी थी। उस कार को उठाकर पार्किं ग में खड़ी कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493