उप्र : योगी ने सुनी जनता की गुहार (फोटो सहित)

योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बनें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम करें।

वाराणसी से आईं रमा देवी ने मुख्यमंत्री से अपने पुत्र की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का अनुरोध किया, वहीं बहराइच से आए राजकुमार ने इलाज के लिए मदद का आग्रह किया।

लखनऊ से आए रमजान ने आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493