पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचलन का शुभारंभ 20 अप्रैल को गाजीपुर सिटी से विशेष गाड़ी के रूप में किया जाएगा। इस गाड़ी का नियमित संचलन बांद्रा टर्मिनस से 23 अप्रैल (दिन प्रत्येक रविवार) से एवं गाजीपुर सिटी से 25 अप्रैल (दिन प्रत्येक मंगलवार) से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद विशेष गाड़ी संख्या 09042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस 20 अप्रैल को गाजीपुर सिटी से 11.00 बजे प्रस्थान कर औड़िहार, डोभी, जौनपुर, जंघई, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, इटावा दूसरे दिन समसाबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, रतलाम, बड़ौदा, भरूच, सूरत, बलसाड, वापी तथा विरार स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस 23.05 बजे पहुंचेगी।
नियमित गाड़ी संख्या 19041 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 23.25 बजे प्रस्थान तीसरे दिन गाजीपुर सिटी 09.30 पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी संख्या 19042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को गाजीपुर सिटी से 17.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन बड़ौदा, भरूच, सूरत, बलसाड, वापी तथा विरार स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस 7.50 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर यान के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 3 तथा पेंट्रीकार का 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath