योगी आदित्यनाथ ने रोज की तरह गुरुवार को भी अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बनें तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम करें।
सीतापुर से आए मुनीष कुमार ने अपने लिए विकलांग पेंशन मांगी तो बाराबंकी के राजेश ने छात्रवृत्ति के लिए योगी से आग्रह किया। वहीं गोरखपुर से आए राजेश कुमार ने अपने बेटे की आंख के इलाज के लिए आर्थिक मदद का अनुरोध किया।
लखनऊ के परमहंस ने बताया कि उनकी गाड़ी को दबंगों ने जबरन ले लिया है, जिस पर उन्होंने मदद का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी तरह प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री को स्वयं दिए। गुरुवार के प्रार्थना पत्रों में लोगों ने आर्थिक सहायता, विद्युत आपूर्ति, आवास आवंटन, पेयजल, अवैध कब्जे, पेंशन, राजस्व, भू-अभिलेखों में अनियमितता, शादी अनुदान, फर्जी मुकदमे, नौकरी तथा निजी इलाज सहायता मांगी है। वहीं मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
dharmpath.com dharmpath