उप्र : रयान इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता पर खतरा

रयान स्कूल में 15 अगस्त को ध्वजारोहण नहीं किया गया था। यह बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है।

इस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बजाय स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी घोषित कर दी थी। इसके खिलाफ छात्रों के अभिभावकों ने पहले जिला प्रशासन और फिर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया है और जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की एलआईयू जांच कराई। जांच में आरोप सही पाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि रयान इंटरनेशनल की शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधन ने छात्रों के अभिभावकों को पहले ही सूचित कर दिया था कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में छुट्टी रहेगी। कुछ अभिभावक जब देखने गए, तो वाकई स्कूल की इमारत पर तिरंगा नहीं था।

इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम नरेंद्र सिंह ने सीबीएसई बोर्ड को इस स्कूल की मान्यता रद्द करने और स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493