उप्र : राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए होमगार्ड की मौत

पुलिस के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी रामाधार का पुत्र रामसरन जो एक माह पूर्व ही कोतवाली से हरिहरगंज चौकी में होमगार्ड के पद पर तैनात था।

बताते हैं कि भरत-मिलाप होने के कारण वर्मा चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक मेला लगा था, जिस पर पुलिस के साथ-साथ होमगार्डो की ड्यूटी लगी थी, वहीं हरिहरगंज रेलवे क्रॉसिंग पर होमगार्ड रामसरन तैनात था, रात लगभग एक बजे एक व्यक्ति हरिहरगंज क्रॉसिंग पार कर रहा था।

दूसरी ओर से तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस चली आ रही थी, जिसे बचाने के चक्कर में होमगार्ड पहुंचा, तभी वह राजधानी की चपेट में आ गया और उसकी ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493