उप्र : राजधानी एक्सप्रेस से यात्री का लैपटॉप चोरी

चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस 12434 के कोच बी-5 के बर्थ 72 पर हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई के लिए यात्री मनीष सिंह यात्रा कर रहा था। हजरत निजामुद्दीन से अभी ट्रेन चली ही थी कि तभी उसका लैपटॉप गायब हो गया।

काफी तलाशने पर जब उसका लैपटॉप नहीं मिला तो उसने झांसी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत जीआरपी व आरपीएफ से करते हुए बताया कि चोर उसका लैपटॉप चोरी कर ले गए। यात्री की शिकायत पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493