उप्र : राजधानी सहित कई हिस्सों में तेज धूप

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप रही और तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में तेज पछुआ हवाएं चलने और तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर में 23.5, गोरखपुर में 26 डिग्री, झांसी में 26.4 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री और बांदा में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493