उप्र : राजेंद्र चौधरी सपा के प्रमुख प्रवक्ता होंगे

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन के बाद समाजवादी पार्टी के 13 प्रवक्ताओं को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी प्रमुख प्रवक्ता होंगे।

जिन प्रवक्ताओं को टी.वी. चैनलों पर सपा का पक्ष रखने के लिए नामित किया गया है, उनमें नरेश उत्तम, डॉ. मधु गुप्ता, अरविंद सिंह, सुनील सिंह साजन, आनंद भदौरिया, जगदेव यादव, राजीव राय, जूही सिंह, उदयवीर सिंह, नावेद सिद्दीकी, संजीव मिश्र, पंखुड़ी पाठक एवं आशीष यादव का नाम शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493