राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने शनिवार को बताया, “रामपुर निवासी मो. रफी ने इस विषय पर सीएमओ कार्यालय से सूचना मांगी थी कि जनपद में चमन क्लीनिक पुरानागंज एवं डॉ. साधना सिंह क्लीनिक स्वार, रामपुर किस अधिकारी के आदेश पर रजिस्ट्रेशन किया गया, यह क्लीनिक फर्जी संचालित है? इस पर सीएमओ कार्यालय ने जवाब नहीं दिया था, जिसके बाद वादी ने राज्य सूचना आयोग में अपील दाखिल की थी।”
उन्होंने बताया कि इसके बाद शनिवार को सीएमओ कार्यालय के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि चमन क्लीनिक पुराना गंज एवं डॉ. साधना सिंह क्लीनिक स्वार, रामपुर का पंजीकरण कार्यालय में नहीं है। दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है और क्लीनिक परिसर को सील कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath