उप्र : रात भर हाइवे पर कुचलता रहा शव, शिनाख्त नहीं

डिडौली के थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया, “बुधवार तड़के करीब छह बजे किसी राहगीर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोया से दिल्ली की दिशा में एक युवक के पड़े होने की सूचना दी। मौके पर गए पुलिसकर्मियों ने शव के टुकड़े उठाए और सीज किया। युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।”

एसओ के मुताबिक, हादसा करीब तीन घंटे पहले हुआ था, शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए, जिस कारण शव बुरी तरह कुचला हुआ है।

उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त कराने को आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493