उप्र : रामपुर छेड़छाड़ मामले में अब तक 9 गिरफ्तार (लीड-1)

इस मामले में सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज सहित पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से पांचों आरोपियों को न्यायालय ने आठ जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया, “कुआंखेड़ा गांव में दो युवतियों के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि सोमवार देर रात चार अन्य आरोपियों रईस, भूरा, फाजिल और कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि एक आरोपी जानेआलम ने न्यायालय में आत्मसर्मपण किया, जिसे जेल भेजा गया है।

रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में कुछ मनचलों ने अपने दोस्त के साथ जा रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ की थी। मनचलों ने न केवल युवतियों से छेड़छाड़ की, बल्कि अश्लीलता करते हुए उनके कपड़े फाड़ने और उठा ले जाने की कोशिश की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मनचलों पर कार्रवाई शुरू की और टांडा थाने के उप निरीक्षक सुंदर लाल की तहरीर पर मुख्य आरोपी शाहनवाज सहित 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सोमवार को चार आरोपी सद्दाम, दानिश, फरमान और सिराज को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493