उप्र : राष्ट्रवादी युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष अपहरण मामले में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, बीती शुक्रवार रात सूचना मिली कि मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शैलपुत्री फीलिंग स्टेशन खाखोपुर से हरिश्चंद्र जायसवाल निवासी कस्बा को कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए। अपहृत व्यवसायी मछलीशहर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष संजय जायसवाल के फूफा बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि बदमाश आई20 कार पर सवार होकर आए और हरिश्चंद्र जायसवाल का अपहरण करके सुजानगंज मार्ग की तरफ भागने लगे। इसी सूचना पर सक्रिय प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर सिद्धार्थ मिश्रा की टीम कार का पीछा करते हुए सुजनागंज मार्ग पर पहुंच गई।

इस दौरान पुलिस ने कार पर सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। साथ ही अपहृत हरिश्चंद्र जायसवाल को बरामद कर लिया। घटना के क्रम में सभी बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों में रवि उपाध्याय, अजीत सिंह, देवेंद्र तिवारी और रजनीश शुक्ला उर्फ मोनू उर्फ साई है।

पकड़े गए बदमाशों में रजनीश शुक्ला उर्फ मोनू उर्फ साई विश्व हिंदू सेवा संघ का प्रदेश अध्यक्ष था, जिसे गलत कार्यो के चलते संघ ने निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ रजनीश यूथ ब्रिगेड बना लिया। इसी दौरान राष्ट्रवादी युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष बन बैठा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493