उप्र : राष्ट्रीय एकता के लिए लखनऊ में दौड़े लोग

लखनऊ , 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में शनिवार को हजारों लोग शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल राम नाइक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उपस्थित रहे। इन लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सुबह से ही लोग हजरतगंज में स्थित पटेल की प्रतिमा के पास एकत्र शुरू होने शुरू हो गए। इनमें भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।

भाजपा नेता सूर्य प्रताप शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने इस मौके पर कहा कि सरदार पटेल ने छोटी-छोटी रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की स्थापना की। अब देशवासियों की प्राथमिकता अब इस अखंड भारत को उनके आदर्शो पर चलकर आगे बढ़ाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493