उप्र : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

जिलाधिकारी राजशेखर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इसका आयोजन वर्ष 2011 से किया जा रहा है। इस वर्ष भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को पांचवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा, राज्य निर्वाचन आयुक्त एस.के. अग्रवाल व मुख्य सचिव आलोक रंजन भी शामिल हांेगे। मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार लखनऊ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के थीम के रूप में विधानसभा को रखा गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा व छात्र भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद के सभी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘मतदाता शपथ’ भी दिलाई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493