बीना गुप्ता एड़ ने कहा कि 27 सितंबर को राहुल गांधी की खाट सभा यात्रा में अधिक से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।
मंडल प्रभारी लता चौहान ने कहा कि 27 साल से उप्र बेहाल है। उन्होंने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है जो 27 सितंबर को हाथरस आ रही है। उप्र में विकास व कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए सभी कांग्रेसियों को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन के बारे में भी कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अधिक कार्य लेती है और मानदेय कम देती है।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि राहुल गांधी की खाट सभा यात्रा एक मिसाल होगी।
dharmpath.com dharmpath