उप्र : राहुल गांधी के अमेठी दौरे को जिला प्रशासन की मंजूरी

लखनऊ /अमेठी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर रोक नहीं लगेगी। अधिकारियों ने दावा किया है कि 4 अक्टूबर से प्रस्तावित इस दौरे के लिए अमेठी जिला प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराएगा। प्रशासन के इस फैसले के बाद कांग्रेसियों के साथ सम्भावित टकराव टल गया है।

अमेठी के जिलाधिकारी योगेश कुमार ने सोमवार को कहा कि दुर्गापूजा, मुहर्रम और गांधी जयंती के कारण हमने सुरक्षा कारणों से गोपनीय पत्र में आग्रह किया था कि राहुल गांधी का दौरा टाल दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर से राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है। हम उनका स्वागत करते हैं। हमारे पास जो भी सुरक्षा है, वह उन्हें मुहैया कराई जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले अमेठी के सांसद और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को टालने के लिए डीएम और एसएसपी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा था।

जिला प्रशासन की ओर से मिले इस पत्र के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज हो गए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन राहुल गांधी को अमेठी आने से रोकना चाहता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493