उप्र : राहुल, प्रियंका के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 जुलाई को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

यह कार्यक्रम रामाबाई अंबेडकर पार्क में होगा। इसमें प्रवेश के लिए कांग्रेसियों को भी अपना कार्ड बनवाना पड़ेगा।

संवाद सम्मेलन में अलग-अलग जगहों से हजारों पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं को इस संवाद कार्यक्रम में लगभग 50,000 कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। सभी कार्यकर्ताओं को दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र लाने को कहा गया है।

पार्टी प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय के मुताबिक, चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले नेताओं को कम से कम 30 कार्यकर्ता साथ लाने को कहा गया है। संवाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से बात करेंगे।

लखनऊ में राहुल गांधी की 29 जुलाई को होने वाली पदयात्रा रद्द कर दी गई है।

कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक, राहुल गांधी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लखनऊ पहुंचेंगे और संवाद स्थापित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493