उप्र : रेलगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

वाराणसी, 25 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार सुबह एक युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस अभी युवक की शिनाख्त नहीं कर पाई है।

पुलिस ने बताया कि वाराणसी में उत्तर रेलवे के सेवापुरी स्टेशन से दूर कस्तूरबा विद्यापीठ बालिका विद्यालय के पास सुबह करीब आठ बजे एक युवक की रेलगाड़ी से कटकर मौत हो गई। युवक की उम्र 20 साल के आसपास थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सुबह नित्यकर्म के लिए निकले ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सेवापुरी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493