उप्र : रेलवे ट्रैक पर मिले 2 शव, रोकी गई नीलांचल

हालांकि पुलिस ने दोनों घटनाओं को महज संयोग बताया है। इस दौरान ट्रैक पर शव होने से पुरी से नई दिल्ली जा रही नीलांचल एक्सप्रेस 20 मिनट तक रुकी रही।

परसीपुर स्टेशन के समीप जमुवा गांव के पास घटी पहली घटना में युवक की शिनाख्त जौनपुर जिले के सुरेरी थाना निवासी विनोद सिंह (40) के रूप में हुई। उसकी जेब में वोटरआईडी थी, जिसके जरिए मृतक की पहचान की गई। रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की जेब से पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें शव को घर पहुंचाने की बात लिखी है।

दूसरी घटना सुबह 10 बजे लच्छापुर गांव के पास हुई जहां रेलवे ट्रैक एक (17) वर्षीय किशोरी का मिला शव पाया गया। पुलिस ने आसपास के कई ग्राम प्रधानों को बुलाकर किशोरी के शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान इसी थाने के आमवाखुर्द निवासी अंकिता (17) के रूप में हुई।

इस दौरान ट्रैक पर शव होने से 20 मिनट तक नीलांचल एक्सप्रेस रुकी रही। बाद में शव हटाए जाने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493