उप्र: रेलवे लाइन पर मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका

महोबा, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से सोमवार को पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।

पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र दूबे ने कहा कि रहलिया गांव के पास महोबा-खजुराहो रेल लाइन से पुलिस को एक अज्ञात किशोरी का अर्धनग्न शव मिला है। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर उसका शव रेल पटरी पर फेंका गया हो, जिससे दुर्घटना साबित हो सके।

उन्होंने कहा कि किशोरी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493