उप्र : रोडवेज की 26 बसों के फेरे होंगे दोगुने

15 अक्टूबर से सीतापुर-मैलानी रेलप्रखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। इस दिक्कत को दूर करने के लिए रोडवेज के लखीमपुर डिपो ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए डिपो ने 28 अनुबधित नई बसों को लगा लिया है।

इसके साथ डिपो में बसों की संख्या 78 हो गई है। डिपो ने इनमें से 26 नई बसों को लखनऊ, लखीमपुर, गोला के लिए डबल फेरों में संचालित करने का रूट तैयार किया है। इसके साथ पुरानी 58 बसों से रोजाना एक चक्कर लगवाया जाएगा। यात्रियों की मौजूदगी को देखते हुए बसों के और फेरे भी बढ़ाने की योजना तैयार की गई है।

डिपो के एआरएम ने बताया कि ट्रेनों के बंद होने के बाद भी रोडवेज अपनी तरफ से यात्रियों को आने जाने के लिए पूरी सुविधा देगा। मैलानी का रूट गोला डिपो के पास है, इसके चलते उधर की जिम्मेदारी उन पर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493