उप्र : रोडवेज बसें आमने-सामने भिड़ीं, 2 मरे

लखनऊ/अलीगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जीटी रोड पर आधी रात को कानपुर फजलगंज और हरदोई डिपो की दो बसें आपस में भिड़ गईं। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात हरदोई डिपो की बस के चालक राकेश कुमार और फजलगंज डिपो की बस के चालक राजेंद्र अपनी-अपनी बस लेकर एक-दूसरे से आमने-सामने भिड़ गए। इस दुर्घटना में दोनों बसों के चालकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आमने सामने हुई टक्कर में 24 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493