मिली जानकारी के अनुसार एनएच-56 पर अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थानान्तर्गत चंडौकी गांव के मजरे रामशायपुर पांडे का पुरवा निवासी रिटायर फौजी रमेश शुक्ल (57) अपनी बाइक से पत्नी के साथ धोपाप नहाने व दर्शन पूजन करने जा रहे थे। जैसे ही वो दाऊदपुर के पास पहुंचे थे कि सुलतानपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें रमेश शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई।
मौके पर एकत्रित भीड़ ने मृतक के मोबाइल से घर वालों को सूचना देकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल सुलतानपुर भिजवाया जहां पर डाक्टर ने रमेश शुक्ला को मृत घोषित कर दिया और उनकी पत्नी का इलाज शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई।
पुलिस ने सतर्कता दिखते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
dharmpath.com dharmpath