पुलिस के अनुसार, कसया के झूंगवा मोड़ के पास कालेज जा रही छात्रा को रोडवेज की एक बस ने टक्कर मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने रोडवेज बस में आग लगा दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
dharmpath.com dharmpath