उप्र : लखनऊ पहुंच सकते हैं राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री

लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर सकते हैं।

प्रदेश के 23 शैक्षिक संस्थानों और राज्य विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह को लेकर राजभवन की तरफ से घोषित की गई तिथि में एसजीपीजीआई और डॉ. शकुतंला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित नहीं की गई है।

इसके पीछे राजभवन के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि इन दोनों स्थानों पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बुलाने का कार्यक्रम है। ऐसे में राष्ट्रपति भवन और पीएमओ की मंजूरी के बाद ही यहां के दीक्षांत समारोह की तिथि घोषित की जाएगी।

वहीं, इस बारे में एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि इस बार राष्ट्रपति को बुलाने का प्रयास है। राजभवन की तरफ से इस बाबत राष्ट्रपति भवन से कार्यक्रम लेने का प्रयास चल रहा है। उम्मीद है कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम मिल जाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान की तरफ से वैसे तो सितंबर में दीक्षांत समारोह कराने का प्रयास है, लेकिन यह काफी हद तक मुख्य अतिथि के कार्यक्रम पर भी निर्भर करेगा।

एसजीपीजीआई में राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुर्नवास विश्वविद्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर दीक्षांत समारोह में शामिल करने की तैयारी है।

इस बारे में विवि के रजिस्ट्रार अखिलेंद्र मिश्र ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम के लिए राजभवन की तरफ से पीएमओ को पत्र भेजा गया है। संस्थान के कार्यक्रम को लेकर पीएमओ की तरफ से राजभवन से विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी मांगी गई है। उन्हें उम्मीद है कि संस्थान को पीएम का कार्यक्रम मिल जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493