उप्र : लखनऊ में लुटेरों ने एक परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में गुरुवार देर रात लुटेरों ने एक परिवार में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना चिनहट थाना क्षेत्र के उत्तरधौना गांव की है।

पीड़ितों का आरोप है कि बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट करते हुए परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को अगवा करने की कोशिश भी की।

इस मामले में एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने परिवार के तीन लोगों को गोली मारी है, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने अपने तीन पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493