उप्र : लड़की ने खुद काट ली चोटी, ओझा गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मछली गांव निवासी एक परिवार की 17 वर्षीया बेटी बीमार थी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थी। परिजनों ने कई जगह ओझाओं को दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला।

एक जुलाई को परिवार के लोग पीड़ित लड़की को लेकर गांव मगरहिया रोड निवासी ओझा चंद्रभान दास के यहां गए। ओझा चंद्रभान ने लड़की को ठीक होने के लिए किसी की बलि देने की सलाह दी। साथ ही तत्काल लाभ के लिए लड़की को अपनी चोटी खुद काटने को कहा। लड़की ने अपनी चोटी काट ली।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने थाना कैंपियरगंज को दी। पुलिस ने ओझा चंद्रभान दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गुरुवार को गांव मगरैया से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493