उप्र : लापता किशोरी का शव मिला, दुष्कर्म-हत्या की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि छात्रा को अगवा कर उसे एक खेत में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म करने बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

मलिहाबाद के सीओ जावेद खान ने बताया कि काकोरी के चौधरीखेड़ा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा थी। वह मानिसक रूप से कुछ बीमार भी रहती थी। स्कूल से लौटने के बाद शाम को उसके पिता बेटी को झाड़-फूंक के लिए बुद्धेश्वर ले गए। लौटते वक्त किशोरी के पिता एक दुकान पर रुक गए। उन्होंने बेटी को साइकिल लेकर घर चले जाने को कहा। मगर वह घर नहीं पहुंची। परिवार वालों ने उसको तलाशना शुरू किया, पर कुछ पता नहीं चल सका।

शुक्रवार की सुबह परिवार वालों को किशोरी की साइकिल शीतला माता मंदिर के पास खड़ी मिली। इसी बीच कुछ लोगों को किशोरी का शव राकेश यादव के खेत में पड़ा दिखा। लोगों ने इस बात की खबर किशोरी के परिवार वालों व काकोरी पुलिस को दी। किशोरी के मुंह से खून निकल रहा था और उसके गले पर चोट के निशान थे। ऐसा लगा रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। छानबीन के बाद काकोरी पुलिस ने कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493