उप्र : लापता दुकानदार का शव मिला

एसओ (बीकेटी) विजय शंकर यादव ने बताया कि रविवार की सुबह चंद्रिका देवी रोड पर स्थित जीसीआरजी कालेज के पास लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से एक बाइक व एक मोबाइल फोन मिला। फोन की मदद से पुलिस ने युवक की शिनाख्त मड़ियांव के बसंत विहार निवासी महेश प्रसाद के बेटे 23 वर्षीय अजय कुमार रैदास के रूप में की।

खबर पाकर अजय के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने शव की पहचान अजय के रूप में की। परिवार वालों ने बताया कि अजय 8 अक्टूबर को घर से निकला था और फिर गायब हो गया। आज वह लोग उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मड़ियांव कोतवाली में दर्ज कराने के लिए जा रहे थे।

एसओ ने बताया कि छानबीन के दौरान अजय के मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में अजय ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इस मैसेज के आधार पर पुलिस का कहना है कि अजय ने आत्महत्या की है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि अजय ने आत्महत्या किन कारणों के चलते की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493