उप्र : लापता बच्चे का शव नहर से बरामद

बांदा, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गौर-शिवपुर गांव में शुक्रवार दोपहर से लापता ग्यारह साल के बच्चे का शव शनिवार को छोटी नहर की कीचड़ से बरामद हुआ।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सरोज ने बताया कि सुतल्ला खां का ग्यारह साल का बेटा पनगरा गांव से घर जाते समय लापता हो गया था, परिजनों ने इसकी सूचना रात में ही कोतवाली में दी थी। आज सुबह पालतू मवेशी चराने गए चरवाहों को उसका शव छोटी नहर में कीचड़ से सना पड़ा मिला।

उन्होंने परिजनों के हवाले से कहा कि गांव में उनकी कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

उधर, बच्चे के पिता सुतल्ला ने आरोप लगाया कि कई ग्रामीणों के साथ रात में ही बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही गुमशुदगी दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493