उप्र : लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की पीटकर हत्या

बुलंदशहर पुलिस के अनुसार, नगर के रहने वाले किराना कारोबारी अरविंद रस्तोगी रविवार की शाम दुकान के कर्मचारी रिफाकत के साथ खानपुर से रकम वसूल कर लौट रहे थे। लड़ाना और बिगराऊं के बीच अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अरविंद को रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर लगभग ढाई लाख रुपये लूट लिए और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

शोर होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों ने को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक बदमाश खेत में घुसकर भागने में सफल रहा।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गए बदमाशों की पहचान हापुड़ निवासी यूनुस व तालिब रूप में की गई है। पुलिस को बदमाशों की एक बाइक मिली है। पुलिस भागे हुए बदमाश की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493