पुलिस ने बताया कि 17/18 जून की रात थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अगौता रोड बिजली घर के पास से ट्रासंफारमर लूट की योजना बनाते 6 बदमाशों मनोज, डब्बू, बाबी, भारत, अंकुर व दिनेश को गिरफ्तार किया गया। ये सभी हापुड़ के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर, एक गैस कटर, ट्रांसफारमर खोलने के उपकरण, गैस सिलेंडर व 3 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने जनपद बुलंदशहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विभिन्न दुकानों व बिजली के तार, ट्रासंफारमर वगैरह चोरी करने करने की आधा दर्जन घटनाओं को कारित करना बताया, जिसके संबंध में छानबीन की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath