उप्र : लोहिया परिवहन सेवा के किराये में 25 फीसदी छूट

प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि सरकार ने परिवहन निगम को लोहिया ग्रामीण परिवहन सेवा के लिए 1500 अतिरिक्त नई बसें खरीदने के लिए बसों की वास्तविक लागत के बराबर राशि प्रतिवर्ष किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत साधारण यात्री किराये में वास्तविक छूट का निर्धारण समय-समय पर परिवहन निगम द्वारा अपने वित्तीय संसाधनों को ²ष्टिगत रखते हुए किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि लोहिया परिवहन सेवा के लिए नई बसों की खरीद और बस स्टेशनों के निर्माण के लिए वित्तवर्ष 2014-15 के लिए 90 करोड़ रुपये परिवहन निगम को दिए जाएंगे। इसके अलावा आगामी वर्षो में इस सेवा के लिए सरकार 215 करोड़ रुपये का अनुदान प्रतिवर्ष परिवहन निगम को उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम द्वारा ‘लोहिया ग्रामीण परिवहन सेवा’ शुरू होने पर बसें प्रतिदिन सुबह गांवों से तहसील, ब्लॉक, जिला एवं मंडल मुख्यालयों के लिए चलेंगी और इन स्थानों से लोगों को वापस उनके ठौर पर ले जाएगी। ये बसें शाम के समय भी उपलब्ध होंगी।

लोहिया ग्रामीण परिवहन सेवा के अंतर्गत संचालित होने वाली बसें लगभग 250 से 270 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन तय करेगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन सेवा से वंचित ग्रामवासियों को इस बस सेवा से न केवल सस्ती, सुरक्षित एवं अच्छी परिवहन सेवा उपलब्ध होगी, बल्कि निजी अवैध वाहन संचालकों द्वारा की जा रही डग्गेमारी पर भी अंकुश लगेगा तथा सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493