उप्र : वज्रपात से 3 बच्चों सहित 4 की मौत

विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी धनकेसरी (45) के साथ बब्बल (16), राजू (14) व गुड्डू (15) लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव के जंगल में तेंदू का पत्ता तोड़ने गए थे।

देर से मिली खबर के मुताबिक, रविवार को अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। भीगने से बचने के लिए ये चारों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी अचानक बिजली कड़की और उसी पेड़ पर जा गिरी। इस हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई और धनकेसरी बुरी तरह झुलस गई।

कुछ दूर पर एक पेड़ के नीचे बैठे अन्य लोगों को जब इस हादसे की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल लालगंज थाने को सूचना दे दी। लालगंज थाने की पुलिस और एसडीएम दिवाकर सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। मृत बच्चों के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से झुलसी धनकेसरी को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया।

इसी थाना क्षेत्र के जयकर गांव निवासिनी सोनिया (28) भी वज्रपात में गंभीर रूप से झुलस गई। वह किवान में घास काटने गई थी।

एक अन्य घटना में मड़िहान थाना क्षेत्र के पंचशील की दरी के पास मवेशी चरा रहे सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के जुड़वरिया गांव निवासी तेजू (55) की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493