लखनऊ, 7 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार नथुनी यादव का रविवार सुबह निधन हो गया। वह हिंदी दैनिक आज के ब्यूरो प्रमुख पद पर कार्यरत थे।
अपने साथियों के बीच एन. यादव के नाम से पहचाने जाने वाले नथुनी यादव का जन्म 10 जनवरी, 1956 को हुआ था। वह गाजीपुर जिले के सैदपुर कस्बे के रहने वाले थे और बीते दो दशक से आज अखबार के लखनऊ संस्करण में बतौर ब्यूरो प्रमुख काम कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने एऩ यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने भी एन. यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने भी एऩ यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
dharmpath.com dharmpath